आलोक साबरे — लेखक परिचय

नमस्ते! मेरा नाम आलोक साबरे है। मैं जबलपुर , मध्य प्रदेश का रहने वाला हूं और मध्य प्रदेश के लोनारी कुनबी मराठा समुदाय से हूं।

मेरा जुड़ाव

मैं बेतुल जिला, तहसील मुल्ताई से हूं। बचपन से घर में शादी-ब्याह की रस्मों, त्योहारों और रीति-रिवाजों को होते देखा है, और पिछले 2 साल से मैं इन्हें व्यवस्थित रूप से लिखने और दस्तावेज़ करने का काम कर रहा हूं।

मैं जानकारी कैसे इकट्ठा करता हूं

इस ब्लॉग पर दी गई हर जानकारी सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि सीधे समुदाय से आती है:

  • घर के बुज़ुर्गों और रिश्तेदारों से बातचीत करके
  • मुलताई / बैतूल / छिंदवाड़ा / इंदौर / जबलपुर में शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर
  • अलग-अलग परिवारों से क्रॉस-चेक करके, क्योंकि कुछ रस्में क्षेत्र-दर-क्षेत्र थोड़ी अलग हो सकती हैं

जहां भी कोई परंपरा क्षेत्र-विशेष है या मान्यता पर आधारित है, मैं इसे साफ़ तौर पर “लोकमान्यता के अनुसार” या “कुछ क्षेत्रों में” कहकर लिखता हूं, ताकि जानकारी ईमानदार बनी रहे।

इस ब्लॉग का उद्देश्य

आज की पीढ़ी अपनी जड़ों से धीरे-धीरे दूर होती जा रही है। Kunbi Maratha ब्लॉग शुरू करने के पीछे मेरा मकसद यही है कि हमारे समाज की परंपराएं, इतिहास और सामाजिक मूल्य — जो अभी सिर्फ बुज़ुर्गों की यादों में हैं — लिखित रूप में सुरक्षित रहें और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचें।

सामाजिक जुड़ाव

मैं लोणारी कुनबी मराठा समुदाय के WhatsApp ग्रुप का सदस्य हूँ। इस ग्रुप के ज़रिए मुझे समुदाय से जुड़े कई मुद्दों और अभी चल रहे कई विचारों और पहलों के बारे में पता चलता रहता है।

मुझसे जुड़ें

अगर आपके पास अपने गांव, परिवार या क्षेत्र से जुड़ी कोई परंपरा, कहानी या सुधार का सुझाव है, तो कृपया साझा करें — यह ब्लॉग पूरे समाज की सामूहिक कोशिश है, सिर्फ मेरी नहीं।

📧 Email: [email protected]
📍 स्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश